उत्तर प्रदेश: रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति फरार, हवाई अड्डे अलर्ट पर

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2017 12:04 AM

gayatri prajapati rape accused absconding

उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रजापति पर ...

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रजापति पर बलात्कार का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 49 वर्षीय प्रजापति को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ जल्द ही लैटर ऑफ कैंसेलेशन (एलसी) खोला जाएगा। इसके अलावा सभी हवाईअड्डों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

लैटर ऑफ कैंसेलेशन एक तकनीकी शब्द है। इसका इस्तेमाल किसी भी संदिग्ध के देश छोडऩे के संभावित प्रयास के प्रति आव्रजन अधिकारियों को सचेत करना होता है। जब भी संदिग्ध का पासपोर्ट बाहर जाने के किसी भी स्थान पर आव्रजन मंजूरी के लिए आता है तो कंप्यूटर की स्क्रीन पर चेतावनी जारी होती है कि अधिकारी उस व्यक्ति को आगे नहीं जाने दे।

उत्तर प्रदेश की नेपाल से लगने वाली सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल को भी अलर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सपा के नेता के खिलाफ कथित सामूहिक बलात्कार और अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता की बेटी का उत्पीडऩ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद दर्ज की गई। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!