गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति की CJM कोर्ट में पेशी आज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 02:05 PM

gangrape accused gayatri prajapati  s cjm court can increase muscle today

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत रद्द करने के बाद आज आज सीजेएम कोर्ट लखनऊ में उनकी पेशी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत रद्द करने के बाद आज आज सीजेएम कोर्ट लखनऊ में उनकी पेशी है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी सरकार में मंत्री रहे नेता गायत्री प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गैंगरेप समेत नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पाक्सो में निरुद्ध सपा नेता गायत्री प्रजापति जमानत रद होने के बाद जेल चले गए हैं। आज उनकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पेशी है। 25 अप्रैल को गायत्री को मिली जमानत रद हो चुकी है। 26 अप्रैल को यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति को वापस जेल भेज दिया। अब आज गायत्री प्रसाद प्रजापति को यूपी पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में गैंगरेप और नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के मामलों की सुनवाई की जाएगी। यूपी पुलिस ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में रिमांड अर्जी डाली थी। गायत्री प्रजापति पहले से ही दो मामलों में न्यायिक हिरासत जेल में हैं।

सपा नेता गायत्री प्रजापति के मामले में जमानत देने वाले जज पर भी गाज गिरी है। पाक्सो के विशेष जज ओपी मिश्रा को सस्पेंड कर उनपर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। फैसला लखनऊ हाई कोर्ट ने लिया है। फैसले में जज को सस्पेंड करने के बाद गायत्री प्रजापति की जमानत को भी रद कर दिया गया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!