Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 04:46 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने आज इस्तीफा दे दिया। पार्टी के जिला कार्यालय में श्री यादव ने पत्रकारों के समक्ष अपने इस्तीफे की घोषणा की।
इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने आज इस्तीफा दे दिया। पार्टी के जिला कार्यालय में अशोक यादव ने पत्रकारों के समक्ष अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी हाईकमान को भेजे अपने पत्र में उन्होंने गुजारिश की है कि उनकी ओर से गठित किये गये संगठन को यथावत रखा जाये।
बता दें कि पिछले दिनों सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जारी अनबन के दौरान जब शिवपाल सिंह यादव को मंत्रालय से हटाया गया था, उस समय अशोक यादव की अगुवाई मे जिला इकाई ने इटावा मे शिवपाल के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ आगरा-कानपुर हाईवे को कई घंटो बंद कराया था। इस मामले को लेकर अशोक यादव के खिलाफ पार्टी के स्थानीय और वरिष्ठ नेता खफा थे।
UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें