जिलाधिकारी को ही नहीं पता कैसे फहराया जाता है झंडा, कर बैठे बड़ी गलती

Edited By ,Updated: 26 Jan, 2017 02:49 PM

dm not only know how the flag is hoisted  sitting major faults

देश आज गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के नागरिक आज इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज जनपद में भी अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

गाजीपुर(अनिल कुमार): देश आज गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के नागरिक आज इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज जनपद में भी अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी संजय खत्री ने पहले कलेक्ट्रेट फिर पुलिस लाईन में मुख्य अतिथि के तौर पर झण्डारोहण किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी संजय खत्री ने झण्डे को बड़े ही अजीबोगरीब ढंग से फहराया। उन्होंने झण्डे को सामने से फहराने की बजाय हाथ पीछे की तरफ करके फहरा दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने झंडे को सलामी देने की बजाय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सलामी देने लगे। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने टोका तब जिलाधिकारी ने झण्डे को सलामी दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लिया और फिर बढिय़ा कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को और परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया। 
                  PunjabKesari
स्कूली बच्चों ने पेश किया मनमोहक नृत्य 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपना मनमोहक नृत्य पेश कर पूरे माहौल को खुशनुमा बना डाला। कार्यक्रम में आये जिला जज ने भी पुलिस विभाग जिला प्रशासन और अपने कार्यपालिका के लोगों को इस अवसर पर बधाई दिया।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!