Edited By Nitika,Updated: 15 Aug, 2022 10:36 AM
उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया।
देहरादूनः उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया। वहीं इस मौके पर धामी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बीजेपी संगठन के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं इससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने अपने देहरादून स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।