प्रियंका पर डिप्टी सीएम का बयान उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है: कांग्रेस

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jun, 2020 02:24 PM

deputy cm s statement on priyanka reflects her poor mentality congress

यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

लखनऊ: यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर डिप्टी सीएम का बयान उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इससे भाजपा की घबराहट और झुंझलाहट साफ नजर आती है। 

ललन कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। हालांकि, भाजपा द्वारा पहली बार अपमान नहीं किया गया है, भाजपा ने महिलाओं, गरीब-मजदूर और किसानों का हमेशा से अपमान किया है और अभी भी कर रही है। भाजपा के डीएनए में है इस तरह की संकीर्ण मानसिकता का परिचय देना, लेकिन ये जितना भी घटिया बयान दें, जितना भी किसान-मजदूरों का अपमान करें, कांग्रेस पार्टी का ‘सेवा सत्याग्रह’ कभी बंद नहीं होगा बल्कि और तेजी से बढ़ेगा। 

क्या कहा था डिप्टी सीएम ने?
गौरतलब है कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं उन्हें (प्रियंका गांधी) को गंभीरता से नहीं लेता।’ हमने पहले ही उनका नाम ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’ रखा है। वह केवल 2-3 दिनों के लिए ट्वीट करती है। मीडिया व्यस्त रहता है और सोशल मीडिया उन्हें एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता के रूप में दिखाता है।’

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें बड़े राष्ट्रीय नेता की तरह पेश किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई प्रभाव नहीं है, इसी लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अपने ही संसदीय क्षेत्र से हार गए थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!