दलितों, किसानों और युवाओं के साथ मजाक कर रही सपा सरकार: कलराज मिश्र

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 02:41 PM

dalits  peasants and youth joking with sp government  kalraj mishra

राम मंदिर निर्माण राजनैतिक नहीं राष्ट्रीय मुद्दा है। इस मुद्दे को भाजपा ने कभी नहीं छोड़ा और जरूरत पड़ी तो आम सहमति के आधार पर कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

गाजियाबाद(आकाश गर्ग): राम मंदिर निर्माण राजनैतिक नहीं राष्ट्रीय मुद्दा है। इस मुद्दे को भाजपा ने कभी नहीं छोड़ा और जरूरत पड़ी तो आम सहमति के आधार पर कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह कहना था केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र का। मिश्र लाजपत नगर में आयोजित पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में जनता को संबोधित कर रहे थे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा तमाम जगहों से होती हुई सोमवार शाम करीब छह बजे लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंची। 

अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि दलितों, किसानों और युवाओं के साथ सपा सरकार मजाक कर रही है। अखिलेश यादव लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराकर प्रदेश में विकास की बात कर रहे हैं लेकिन गांवों में अभी भी सड़कें जर्जर हैं। पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े में सड़क। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान युवाओं के तरफ नहीं है। चपरासी की नौकरी के लिए पीएचडी, इंजिनियररिंग किए हुए छात्र एप्लाई कर रहे हैं। ये युवाओं की प्रतिभा का सम्मान नहीं बल्कि उनका मजाक है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पाएगी ये सुनिश्चित हो गया है। 

जनता से खिलवाड़ कर रही सपा-वीके सिंह
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, मां बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रदेेश प्रशासनिक अराजकता का शिकार है। 

सभास्थल पर कुर्सियां रहीं खाली
हालांकि मंच पर तीन केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद सभास्थल पर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले साहिबाबाद में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुट पायी। ऐसे में भाजपा का उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का मंसूबा कैसे पूरा होगा यह सोचने वाली बात है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!