प्रेमी की दूसरी से शादी पर भड़की लड़की, थाने में ऐसे खत्म हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Edited By ,Updated: 09 May, 2017 02:35 PM

couple got married in police station

प्यार करना तो आसान होता है लेकिन मुश्किल होता है उसे ताउम्र निभाना। कोई-कोई ही होता जो पूरे समाज से लड़कर अपने प्यार भरे रिश्ते को निभाए, कई तो बीच मझधार छोड़ जाते हैं।

अलीगढ़ः प्यार करना तो आसान होता है लेकिन मुश्किल होता है उसे ताउम्र निभाना। कोई-कोई ही होता जो पूरे समाज से लड़कर अपने प्यार भरे रिश्ते को निभाए, कई तो बीच मझधार छोड़ जाते हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। लड़का-लड़की दोनों का करीब सात साल तक रिश्ता रहा। दोनों घंटों फोन पर बात करते थे। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इस प्रेमी जोड़े को मालूम नहीं था कि एक दिन उनकी जिंदगी में ऐसा भी आएगा जब ये समाज उनको अलग कर देगा। एक दिन अचनाक लड़के के घरवालों ने उसकी शादी कहीं ओर तय कर दी और लड़का भी इसके लिए झट से मान गया। उसके दिमाग में एक बार भी लड़की का ख्याल तक नहीं आया कि उसको दिए वायदा का क्या होगा। लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी और अपने प्यार को हासिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया।

लड़की को जब लड़के की शादी की बात पता चली तो वो सीधा उसके घर पहुंच गई और ऐसा सबक सिखाया कि लड़के के घरवाले ताउम्र नहीं भूलेंगे। लड़की ने लड़के के घर हंगामा शुरु कर दिया, घरवालों ने काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी तो आखिर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस लड़की और लड़के के घरवालों को थाने ले गई। पुलिस ने घंटों दोनों पक्षों से बात की। आखिरकार लड़के के घरवालों को झुकना पड़ा और वे अपने बेटे की शादी उस लड़की से करने के लिए मान गए। थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डाली। सासनी गेट थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने खुद वर-वधू को आशीर्वाद देकर थाने से लड़की को विदा किया। अपना प्यार पाकर लड़की काफी खुश दिख रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!