Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 03:57 PM
खनऊ-रायबरेली सीमा पर स्थित भगवानपुर एक ढाबे का मालिक को उस समय हैरान रह गया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उसके सामने खड़े हो गए। रायबरेली होते हुए अमेठी जा रहे गांधी लगभग 30 मिनट तक श्रीराम ढाबा के पास रूके।
निगोही; लखनऊ-रायबरेली सीमा पर स्थित भगवानपुर एक ढाबे का मालिक को उस समय हैरान रह गया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उसके सामने खड़े हो गए। रायबरेली होते हुए अमेठी जा रहे गांधी लगभग 30 मिनट तक श्रीराम ढाबा के पास रूके। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चाय, पकौड़ी और समोसा खाया। ढाबे के मालिक राम पाल ने बताया कि उनके ढाबे पर गांधी अचानक रूके और उन्होंने कार से उतरकर एक कप चाय की मांग की। उनके साथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी थे।
फोटोग्राफरों ने ली राहुल के चाय पीते की तस्वीरें
उन्होने बताया कि उन्हे विश्वास नही था कि कभी उनके ढाबे पर राहुल गांधी आयेंगे। उसे इससे इतनी खुशी हुई कि वह इसे बयां नही कर सकता है। इस अवसर पर फोटोग्राफरों ने गांधी की चाय पीते हुई कई तस्वीरें ली। इसके बाद गांधी लखनऊ रायबरेली सीमा पर स्थित चौरवा हनुमान मंदिर भी गए। इससे पहले गांधी का लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर हजारों की सख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गांधी का यहां यह पहला दौरा है।