अमित शाह का बड़ा बयान-बताया कहां खर्च होगा कालेधन की पेनाल्टी का पैसा

Edited By ,Updated: 16 Dec, 2016 03:35 PM

collapse of law and order in up  amit shah

बीजेपी की परिवर्तन रैली शुक्रवार को एटा पहुंची। यहां आयोजित परिवर्तन रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस दौरान उनके निशाने पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सहित बसपा और कांग्रेस रही।

एटा(उ.प्र.): नोटबंदी को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दलों के तीखे हमलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने आज एलान किया कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ केन्द्र सरकार की मुहिम जारी रहेगी और कालेधन की पेनाल्टी का पैसा गांव और गरीबों के विकास पर खर्च किया जायेगा। शाह ने यहां आयोजित पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुये कहा ‘नोटबंदी से कालाधन रखने वालों की नींद उड़ गयी है। नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष में गजब की एकजुटता देखने को मिल रही है। कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी सभी बौखलाये हुये हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोज पैदल मार्च निकाल रहे है। बसपा सुप्रीमो मायावती के मुंह में इन दिनो केवल एक ही बात नोटबंदी है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी तिलमिलाई हुयी हैं।’

राहुल गांधी पर कसा तंज
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तंज कसते हुये अमित शाह ने कहा ‘राहुल बाबा आपकी सरकार थी तो रोज घपले और घोटाले होते थे। पैदल मार्च निकालना है तो भुखमरी और गरीबी को दूर करने के लिये निकालिये। जनता आपको दुआ देगी। कालेधन के खिलाफ केन्द्र की नोटबंदी के फैसले का समर्थन जनता ने तहे दिल से किया है और सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार का समूल विनाश करना है। भ्रष्टाचार का खात्मा करना है तो प्रधानमंत्री का साथ देना होगा।’

यूपी में कानून व्यवस्था चौपट 
अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। पूरे प्रदेश में आराजकता फैली हुई है। अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में गुंडे, बदमाश दिखाई नहीं पड़ते थे। लेकिन सपा सरकार के राज में खुलेआम घूम रहे हैं। यूपी में फैली आराजकता का अखिलेश यादव जवाब दें। अखिलेश अपने 5 साल का हिसाब जनता को दें। जनता हिसाब चाहती है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!