राहुल के अध्यक्ष बनने पर बोले CM, कहा- कांग्रेस एक निजी परिवार की संपत्ति बन गई है

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 05:53 PM

cm speak on becoming rahul gandhi president

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर करारा तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले की कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस की कांग्रेस थी। आज की कांग्रेस एक परिवार की निजी संपत्ति बनकर...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर करारा तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले की कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस की कांग्रेस थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले की कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस की कांग्रेस थी।

सीएम ने कहा कि राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से यह बात साबित हो गई है कि आज की कांग्रेस एक परिवार की निजी संपत्ति बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल परिवारवाद में यकीन रखती है लेकिन यह वंशवाद देश में सफल नहीं होगा। हिंदुस्तान में केवल लोकतंत्र ही चलेगा। 

रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजरात की विकास दर देश में सबसे ज्यादा है। इसका अर्थ है कि अधिक लोगों को काम के अवसर मिले, आधारभूत संरचना मजबूत हुई, आम आदमी की जेब मजबूत हुई। जनता की क्रय शक्ति बढ़ी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मोदी जी से सीखने की जरुरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!