Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Mar, 2019 02:32 PM
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ साथ देशभर में धारा 144 लागू कर दी है।
सहारनपुर: भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ साथ जिले में आचार संहिता लागू कर दी है। इसके बावजूद चंद्रशेखर आजाद अपने गृह जनपद सहारनपुर में पदयात्रा निकाल रहे थे। यात्रा में धारा 144 के उल्लंघन पर पुुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।