रमाशंकर विद्यार्थी का जोरदार हमला, कहा-लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:37 PM

bjp will be eliminated in lok sabha elections ramashankar

समाजवादी पार्टी(सपा) ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का सफाया होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा लोगों का विश्वास खो चुकी है।

देवरिया: समाजवादी पार्टी(सपा) ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का सफाया होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा लोगों का विश्वास खो चुकी है। 

सपा महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि जनता केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। जनता बदलाव चाहती है इसके लिये सपा की ओर देख रही है। सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता अब भाजपा के झूठे वायदों में आने वाली नहीं है। 

विद्यार्थी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में मजदूर, किसान, छात्र, व्यवसाई और दलित भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। लोग वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देकर गरीबों की धर्मनिरपेक्ष सरकार बनवायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पास मनी और उत्तर प्रदेश सरकार के पास मंदिर से आगे बात करने के लिये कुछ नहीं है। भाजपा झूठ के पुलिन्दा पर काम कर रही है। देश की जनता उन्हें अच्छी तरीके से जान चुकी है। भारतीय जनता पार्टी मतों के ध्रुवीकरण करने के लिये जानी जाती रही है। गरीब परेशान हैं। व्यवसाईयों का व्यवसाय तबाह हो रहा है।

केन्द्र सरकार की कार्य प्रणाली से सरकारी संस्थायें जैसे बीएसएनएल, रेलवे आदि संस्थाओं में निराशा का वातावरण है। मंदी का दौर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि झारखंड में एक मासूम बच्ची भात-भात कहते इस दुनिया को छोड़ गई। यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा की सरकार ने गरीबों तथा छात्रों का बैंकों में जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया, लेकिन अब बैंक वाले इन खातों पर भी चार्ज काट रहे हैं। 

केन्द्र की भाजपा सरकार को झूठ बोलने वाली सरकार बताते हुये कहा कि इनके मंत्री मनोज सिन्हा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार मात्र विकास का नारा देकर जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में हो रहे शहरी निकाय चुनाव में भी जनता इन्हें सबक शिकायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!