‘मिशन 2022’ को धार देने में जुटी BJP, जेपी नड्डा ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Sep, 2020 10:23 AM

bjp president jp nadda called for strengthening the organization

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत्ता को सामाजिक परिवर्तन और गरीबों, किसानों तथा मजदूरों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान का जरिया मात्र करार देते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया...

लखनऊः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत्ता को सामाजिक परिवर्तन और गरीबों, किसानों तथा मजदूरों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान का जरिया मात्र करार देते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। नड्डा ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए परिचयात्मक बैठक में कहा, ‘‘सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारे लिए सत्ता सामाजिक परिवर्तन के साथ गरीब, किसान, मजदूर के आर्थिक सामाजिक तथा राजनीतिक उत्थान का माध्यम मात्र है।''
PunjabKesari
उन्होंने नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करके संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ की गतिविधियों और आगे बढ़ाने का काम भी करना है। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है। पूरे देश में पार्टी के सबसे अधिक सक्रिय सदस्य तथा साधारण सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने आईटी क्षेत्र के लिए कई सुझाव दिए। साथ ही सांसदों, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों के विचारों को भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने का सुझाव दिया।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के तहत सभी जिला, मण्डल, सेक्टर तथा बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयन्ती से लेकर दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए बैठक कर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण व सेवाभाव का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करने वाले कार्यकर्ताओं की टीम है।

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रुप से जब एक ओर भारत अपनी मजबूत पकड़ के साथ दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे बहुत लोग है जिन्हें भारत की प्रगति, समृद्धि और भारत का वह विराट स्वरूप जो दुनिया को मार्गदर्शन देने की स्थिति में है, अच्छा नहीं लग रहा है।'' योगी ने कहा, ‘‘वे नकारात्मक लोग जिस तरह की व्यक्तिगत टिप्णियां करते हैं। जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर इस विराट स्वरुप को तमाम तरीकों से तोड़ने के जो कुत्सित प्रयास होते हैं। इससे पार्टी के हर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी को सावधान रहना होगा।''

इसके पूर्व, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में स्वागत भाषण के साथ ही संगठनात्मक कार्यों का प्रस्तुतीकरण करते हुए कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के साथ ही स्नातक तथा शिक्षक विधान परिषद चुनाव, पंचायत चुनाव के साथ ही गन्ना समिति के चुनावों के लिए प्रदेश संगठन पूरी तरह से तैयार है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!