मायावती ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, कहा-बसपा को निशाना बना सकती है भाजपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 03:18 PM

bjp can target bsp mayawati

केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सरकारों पर सरकारी धन बल के बेजा इस्तेमाल की तोहमत मढ़ते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

लखनऊ: केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सरकारों पर सरकारी धन बल के बेजा इस्तेमाल की तोहमत मढ़ते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

मायावती ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने जातिवादी, साम्प्रदायिक व हिंसात्मक राजनीतिक एजेण्डे को लागू करने में सरकारी धन, सुविधा व शक्ति का खुलकर उपयोग कर रही है। इस क्रम में बसपा को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आत्म सम्मान और स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने के लिये साथ खड़े हैं जिससे भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी ही घिनौनी साजिश बाबा साहेब डा.अंबेडकर के साथ भी की गयी थी लेकिन बाबा साहेब देश की राजनीति और तकदीर को नया मानवतावादी आयाम देने में ऐतिहासिक तौर पर काफी सफल रहे थे। बाबा साहेब की उसी सोच, ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाली बसपा एकमात्र पार्टी है जो कुछ चुनावी आघातों के बावजूद किसी के भी सामने झुकने या घुटने टेकने वाली नहीं है बल्कि अपने संघर्षो पर भरोसा करते आगे बढती रहेगी।

मायावती ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की तरह ही प्रदेश की योगी सरकार भी छलावे व दिखावे की सरकार है। इनकी सरकारों में आमजनता का काफी ज्यादा बुरा हाल है। जनता की समस्यायें बढ़ती जा रही हैं। पूरे देश में जातिवादी व साम्प्रदायिक ङ्क्षहसा, तनाव व हत्याओं का एक खतरनाक वातावरण पैदा कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!