Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Aug, 2018 01:14 PM
गोरखपुर में अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले काफी दिनों से अटल बिहारी वाजपेई जी एडमिट हैं।
गोरखपुरः गोरखपुर में अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले काफी दिनों से अटल बिहारी वाजपेई जी एडमिट हैं।
वर्तमान में उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनका मार्गदर्शन पहले की तरह पूरे समाज को पूरी पार्टी को प्राप्त होता रहे इसके लिए हम कामना करते हैं। अटल जी की स्थिति काफी नाजुक हाेने के नाते सारे कार्यक्रम हम लोगों ने स्थगित किए हैं।
आगे की स्थिति पार्टी और भारत सरकार जिस प्रकार का निर्णय करेगी प्रदेश में हम उसी प्रकार अपने कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे। सीएम योगी ने अटल बिहारी बाजपाई के नाते को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश अटल जी की जन्म भूमि आैर कर्म भूमि के रूप में रही है।
पहली बार सांसद उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से हुए थे और प्रधानमंत्री के रूप में जब अटल जी बने थे, तो लखनऊ से उन्होंने सांसद के रूप में अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इतना विराट व्यक्तित्व मिलना बहुत कठिन है।
एक सर्व समाज की राजनीति को राजनीतिक स्थिरता को राजनीति मूल्यों काे और आधार को जोड़ने का काम अटल जी ने किया। पिछले एक दशक से उनका मार्गदर्शन राजनीतिक क्षेत्र में राजनैतिक मूल्य पर आधारित रहा। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।