तुष्टीकरण की राजनीति ने प्रदेश को अराजकता एवं दंगे दिए: योगी आदित्यनाथ

Edited By ,Updated: 02 Feb, 2017 07:11 PM

appeasement politics of the state of chaos and violence  adityanath

अपनी समृद्ध, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कृषि एवं परम्परागत उद्योगों के लिए जग विख्यात रहा उ.प्र. आज पहचान के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है।

बदांयू/लखनऊ(अनिल सैनी): अपनी समृद्ध, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कृषि एवं परम्परागत उद्योगों के लिए जग विख्यात रहा उ.प्र. आज पहचान के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। यह संकट कहीं और से नहीं पिछले 14 वर्षों में सपा बसपा के कुशासन के कारण पैदा हुआ है। लोकतंत्र का यह पर्व इससे मुक्त करने का एक अवसर है। उक्त बातें गोरक्षपीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बदायूं में भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता के समर्थन में रैली को सम्बोधित करते हुए कहीं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास 
योगी ने कहा कि इन 14 वर्षों में तुष्टीकरण की राजनीति ने प्रदेश में अराजकता एवं दंगे दिए, माताओं और बहनों की इज्जत खतरे में पड़ी, किसान तबाह हुआ, नौजवान बेरोजगार हुआ। सत्ता के संरक्षण में खनन माफिया हावी हुआ, परम्परागत उद्योग बन्द हुआ। भारतीय जनता पार्टी जैसे केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को सर्वांगीण विकास पथ पर ले जा रही है। गांव-गरीब, किसान-नौजवान को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बना रही है और उनका क्रियान्वयन कर रही हैं। देश को सुरक्षा प्रदान करके आतंकवाद के मामले जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, वैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार लाईए। 

किसानों का कर्ज माफ होगा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में किसान, व्यापारियों, नौजवानों को स्थान दिया है। भाजपा का संकल्प है कि सत्ता में आने पर लघु एवं मध्यम किसानों का कर्ज माफ होगा, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम दिया जाएगा। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए हर विद्यालय में एण्टी रोमिया स्क्वाड तैनात होगा। देवी अहिल्या बाई कन्या योजना में स्नातक तक की शिक्षा बालिकाओं को मुफ्त होगी। भाजपा अवैध कत्लखानों को बन्द करने तथा यान्त्रिक कत्लखानों को प्रतिबन्धित करने को लेकर कृत संकल्पित है। 

जिन लोगों ने 14 वर्षों से आपकी भावना का अपमान किया उन्हें न दें वोट 
योगी ने जनता जनार्दन को याद दिलाते हुए कहा कि जिन लोगों ने 14 वर्षों में आपकी भावना का अपमान किया, आपकी सुरक्षा पर सेंध लगाई, आपका विकास अवरूद्ध किया, माताओं-बहनों की इज्जत खतरे में पड़ी, गरीबों, दलितों, व्यापारियों को सामूहिक पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा, उन्हें कतई वोट न दें। भारतीय जनता पार्टी आपके विकास और सुरक्षा के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगी। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!