Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 09:38 AM
राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा पिछले कई समय से सुर्खियों में रहा है।
लखनऊ: राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा पिछले कई समय से सुर्खियों में रहा है। इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा को इसके बढ़ावे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन अब इस पर अखिलेश यादव ने एक बड़ा पलटवार किया है।
उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि अगर उनकी पार्टी में परिवारवाद है तो उनकी पत्नी डिम्पल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। रविवार को अखिलेश यादव ने रायपुर में यह बात कही। अखिलेश एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी में परिवारवाद नहीं है।