सड़क निर्माण के लिये उदासीन है अखिलेश सरकार: नितिन गडकरी

Edited By ,Updated: 24 Nov, 2016 05:47 PM

akhilesh government is indifferent to road construction  nitin gadkari

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने विकास के लिये सडकों के व्यापक संजाल की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार का उदासीन रवैय्या केन्द्र के लिये ङ्क्षचता का सबब बना हुआ है।

सुल्तानपुर: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने विकास के लिये सडकों के व्यापक संजाल की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार का उदासीन रवैय्या केन्द्र के लिये ङ्क्षचता का सबब बना हुआ है। 

गडकरी ने आज यहां 201 किलोमीटर लंबे लखनऊ-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण एंव सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों के बिना विकास संभव नहीं है। केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग देना चाहती है मगर राज्य सरकार अनाप्पति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं दे रही है। अगर सरकार एनओसी दे दे तो सूबे को और भी अच्छी सड़कें मिल जाएं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 550 हजार करोड़ का बजट मिलता था जो अब 1100 हजार करोड़ कर दिया गया है। जिन किसानो की जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग में जा रही है उन्हें जिलाधिकारियों के निर्धारित मूल्य से दोगुना और ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मुआवजा मिलेगा। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!