निकाय चुनावों में सपा को विजय दिलाकर विरोधियों को करारा जवाब दें मतदाता: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 08:32 PM

akhilesh  voting for opponents by winning victory for sp in body elections

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर विकास विरोधी और समाज को बांटने वाली ताकतों को करारा जवाब देंगे।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर विकास विरोधी और समाज को बांटने वाली ताकतों को करारा जवाब देंगे। 

अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि नगर निकाय चुनावों में सत्ता का ऐसा दुरूपयोग लोगों ने पहले कभी होते नहीं देखा था। मंत्रियों के कार्यालय खाली पड़े हैं। अधिकारियों के पास काम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व तक इन चुनावों को प्रभावित करने और उनकी निष्पक्षता को भंग करने की कोशिश में लगा है लेकिन इनके तंत्र-मंत्र और टोने टोटकों से जनता अब भ्रमित होने वाली नही हैं। मतदाता विधानसभा चुनावों का बदला इन चुनावों में लेकर रहेंगे।  

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के बने आठ माह हो रहे हैं। इस अवधि में कानून व्यवस्था के हालात में सुधार के बजाए और बदतर स्थिति हुई है। लूट, अपहरण, हत्या की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित हैं। आये दिन बलात्कार की घटनाए हो रही है। घटनाओं से क्षुब्ध किशोरियों ने तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से फांसी लगाकर जान दे दी है। इतना ही नहीं नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता मंहगाई, बेकारी, बीमारी, नोटबंदी और जीएसटी से बुरी तरह त्रस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। लोकतंत्र में ऐसा धोखा कभी नहीं हुआ। सरकार की जनविराधी नीतियों के कारण आम आदमी से लेकर व्यापारी तक प्रभावित हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!