Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jan, 2021 04:05 PM
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार को निशाने पर ले रहा है, या फिर यू कहें कि विपक्ष को मौजूदा सरकार को आड़े हाथ लेने के लि...
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार को निशाने पर ले रहा है, या फिर यू कहें कि विपक्ष को मौजूदा सरकार को आड़े हाथ लेने के लिए एक नया मुद्दा हाथ लग गया है।
इसी कड़ी में आप सांसद एंव उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह मुरादनगर हादसे के पीड़ितों के परिवारों से मिलने मुरादनगर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पीड़ितों का हाल चाल जाना। साथ ही मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि रविवार को तेज बारिश के बीच मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गयी। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी और इस दौरान वहां एकत्र 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।