Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 02:08 PM
झारखंड के दिनाई गांव इलाके के एनएच पर स्थित एक पुल के नीचे से नोटों से भरे 3 बोरे मिले। यह नोट 500 तथा 1000 रुपए के है और नोटबंदी के बाद से यह कागज के टुकड़ों में तबदील हो चुके है।
जमशेदपुरः झारखंड के दिनाई गांव इलाके के एनएच पर स्थित एक पुल के नीचे से नोटों से भरे 3 बोरे मिले। यह नोट 500 तथा 1000 रुपए के है और नोटबंदी के बाद से यह कागज के टुकड़ों में तबदील हो चुके है।
जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार का है, जहां पुल के नीचे पानी में कुछ युवकों ने नोटों से भरे बोरे देखे। उनके द्वारा बोरों को खोला गया तो उसमें नोटों के टुकड़े मिले। इन नोटों का भार 100 किलों के करीब था। यह नोटों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।
बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने नोटों से भरे बोरों को कब्जे में ले लिया है।