गणेशोत्सव की तैयारिंयां जोरों-शोरों पर, शहर में इस बार होगा ये खास

Edited By suman,Updated: 11 Sep, 2018 11:24 AM

the preparations for ganoshotsav will be on this fast

अवंतिका राजाधिराज भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में गणेशोत्सव पर पहली बार पंडाल मे 22 फीट ऊंची गजानन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।  शहर में मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर गणेशोत्सव में अवंतिका के युवराज की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा बुरहानपुर में...

उज्जैन : भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में गणेशोत्सव पर पहली बार पंडाल मे 22 फीट ऊंची गजानन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर में मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर गणेशोत्सव में अवंतिका के युवराज की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा बुरहानपुर में बनवाई जा रही है। गणेशोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों से नई पीढ़ी के सामने लाने के लिए महाकालेश्वर, चिंतामण गणेश समिति द्वारा पहल की गई है।
PunjabKesariजोरों-शोरों से हो रही तैयारियां
सामाजिक न्याय परिसर में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी हो रही है। 24 हजार वर्गफीट के 25 फीट ऊंचे पंडाल में बुरहानपुर में मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी। 
प्रवेश द्वार होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र पंडाल का प्रवेश द्वार भी उज्जैन की पहचान को स्थापित करने वाला होगा। प्रतिमा के दोनों तरफ मंच रहेंगे, जिन पर 13 से 23 सितंबर तक रोज सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर यह भी गो पूजा, फूड जोन, बच्चों के लिए गेम जोन, शासकीय योजनाओं व चिकित्सा सेवा संबंधी जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!