Edited By ,Updated: 02 May, 2016 02:25 PM
भारतीय बैंको से करोड़ों रुपए लेकर भागने वाले किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का पूूरा देश इंतजार कर रहा है। उन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है...
लखनऊ: भारतीय बैंको से करोड़ों रुपए लेकर भागने वाले किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का पूूरा देश इंतजार कर रहा है। उन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है। भले ही मोदी सरकार ने उन्हें वापस लाने में कोई कदम नहीं उठा पाई है, लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस ने माल्या को भारत वापस लाने का जिम्मा उठा लिया है और अब वो लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विजय माल्या के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच का उत्तरदायित्व कमलेश शुक्ला को दिया गया है। राज्य सरकार,विदेश मंत्रालय और गृहमंत्रालय की आज्ञा सेे लंदन जाने के लिए 6 लोगों की एक टीम तैयार की गई है।
वहीं दूसरी तरफ विजय माल्या के बारे विपक्षी नेताओं का कहना है कि माल्या सरकार की मदद के बिना देश को छोड़ कर बाहर नहीं जा सकता है। विपक्षी पार्टी माल्या को लेकर केन्द्र सरकार पर लगातर हमले कर रही है।