Edited By ,Updated: 17 Dec, 2015 11:20 AM
गोमतीनगर में बुधवार को खेल-खेल में पुताई करने वाले रामकरन के 4 वर्षीय बेटे अनित की जान चली गई। अनित अपनी उम्र के बच्चों...
लखनऊः गोमतीनगर में बुधवार को खेल-खेल में पुताई करने वाले रामकरन के 4 वर्षीय बेटे अनित की जान चली गई। अनित अपनी उम्र के बच्चों के साथ सड़क पर खेल रहा था तभी यह खौफनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मामला लखनऊ जिले के गोमतीनगर का है। जहां के निवासी रामकरन पुताई का काम करता है। बुधवार को उसका 4 वर्षीय बेटा अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेल रहा था।
इसी दौरान अनित के 5 वर्षीय साथी ने एक कांच का टुकड़ा उसके गले पर मार दिया। जिससे अनित के गले की नस कट गई और खून बहने लगा। घबराए बच्चे उसे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद उसकी बुआ कुसुमा नीचे आईं तो उसे खून से लथपथ पड़ा देखा। चीख-पुकार सुनकर रामकरन व उनकी पत्नी बबली भी आ गई। अनित के परिजनों ने तुरंत उसे लोहिया अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, वहां पर इलाज के दौरान अनित ने दम तोड़ दिया।
कई घरों में नहीं जला चूल्हा
अनित इकलौता बेटा था। बबली ने बताया कि उससे बड़ी दो बेटियां हैं। वह दिनभर बेटे को याद कर रोती रही। अनित की मौत से बस्ती में मातम पसरा रहा। यहां कई लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जला।