मोदी जी सूट-बूट की सरकार न चलाइए, गरीबों का भी ख्याल रखिए: राहुल गांधी

Edited By ,Updated: 07 Sep, 2016 03:21 PM

gorakhpur narendra modi rahul gandhi

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने निकले राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हे सूट-बूट की सरकार चलाने की बजाए...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने निकले राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हे सूट-बूट की सरकार चलाने की बजाए गरीबों का ख्याल रखना चाहिए। किसान यात्रा के दूसरे दिन यहां पहुंचे गांधी ने कहा कि किसान बेहाल है लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने गोरखपुर और उसके आसपास फैलने वाली जानलेवा बीमारी मस्तिष्क ज्वर के पीडितों और उनके तीमारदारों से बीआरडी मेडिकल कालेज जाकर मुलाकात की।

उन्होंने इस जानलेवा बीमारी से निजात दिलाने की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की। इसके पहले 2005 में भी राहुल गांधी ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। देवरिया से दिल्ली तक 2500 किलोमीटर की किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यह क्षेत्र इस बीमारी से त्रस्त है और समय से पहले ही बच्चों का जीवन छीन ले रहा है। मनमोहन सिंह सरकार के दौरान कई योजनाएं बनाई गई थी ताकि इस पर काबू पाया जा सके। 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ पूंजीपतियों की मदद कर रहे हैं। किसानों और मजबूरों से उनका कोई लेना देना नहीं है। छोटे किसान कर्ज की वजह से टूटते जा रहे हैं। छोटे किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया। अमीरों का एक लाख 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस केन्द्र सरकार पर किसानों के कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाएगी। मनमोहन सरकार ने 70 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार से रोड शो करने के बाद कालेसर में जनसभा की। इसके बाद वह सहजनवां जाएंगे जहां किसानों और दलित परिवारों से मिलेंगे। वहां वह एक दलित परिवार के घर भोजन भी कर सकते हैं। उनका संतकबीरनगर जिले के मगहर में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मगहर कबीरदास की निवार्णस्थली है।इसके बाद वह खलीलाबाद में खाट सभा करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बस्ती में है। इससे पहले मुंडेरवा शुगर मिल के पास स्थापित किसान प्रतिमा पर वह श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!