Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 09:40 AM
सपा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत करने पर ध्यान देगी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गौरी यादव, प्रभारी आनन्द भदौरिया और....
लखनऊ: सपा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत करने पर ध्यान देगी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गौरी यादव, प्रभारी आनन्द भदौरिया और जगदेव यादव ने भेंट कर मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन तथा चुनावों पर चर्चा की।
बैठक में तय किया गया कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। इस बीच, संगठन को मजबूत बनाने के साथ आम चुनावों की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव जल्दी ही मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। इशके साथ ही यह भी निश्चय किया गया कि मध्य प्रदेश में पार्टी का बड़ा कार्यालय खोला जाए। निकट भविष्य में कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष यादव को बताया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रति जनता में असंतोष है। समाजवादी पार्टी के प्रति अब जनता में रूझान हो रहा है। अखिलेश यादव की बेदाग छवि और उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की शानदार उपलब्धियों से जनता प्रभावित है। मध्य प्रदेश में आगामी आम चुनावों में पार्टी की स्थिति में आशातीत सुधार की सम्भावनाएं है।