महिला पुलिसकर्मियों के लिए सशक्त कार्यस्थल जरूरी: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

Edited By prachi,Updated: 21 Nov, 2018 06:50 PM

women police personnel need strong workplace governor draupadi murmu

ज्यूडिशियल पुलिस अकादमी में आयोजित महिला पुलिस के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई चुनौतियों के बीच महिला पुलिस कर्मियों के लिए सशक्त...

रांची: ज्यूडिशियल पुलिस अकादमी में आयोजित महिला पुलिस के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई चुनौतियों के बीच महिला पुलिस कर्मियों के लिए सशक्त कार्यस्थल और काम करने के लिए अनुकूल वातावरण जरूरी है। दूसरों को सुरक्षा देने से पहले महिला पुलिसकर्मियों का खुद सुरक्षित रहना जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा आज महिलाओं ने पुलिस जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं की भागीदारी आने वाले समय में और बढेगी। आने वाले समय में महिलाएं 33 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत भागीदारी प्राप्त कर लेंगी। राज्यपाल ने महिलाओं से अपने काम की जिम्मेदारी के साथ घर परिवार की जिम्मेदारी भी सही ढंग से निभाने की सलाह दी है।

राज्यपाल ने कार्यस्थल पर लिंग भेद को समाप्त करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि अगले साल महिला पुलिस का नौवां राष्ट्रीय  सम्मेलन का आयोजन फिर से रांची में होगा। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!