घरेलू विवाद के चलते महिला ने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Nov, 2019 12:45 PM

woman commits suicide with 2 children due to domestic dispute

झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पलामूः झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना पलामू जिले के डाली गांव की है। गुरुवार सुबह 30 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा मृतका अनीता देवी की शादी 4 साल पहले अनिल यादव से हुई थी। सुबह महिला का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद अनिता ने अपने बेटा और बेटी के साथ घर के पास के कुंए में कूदकर जान दे दी।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से लाशों को कुंए में से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अनीता देवी अनिल यादव की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी ने भी घरेलू विवाद के चलते इसी तरह कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद अनिल और उसकी मां घर से फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!