Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Oct, 2019 12:22 PM
सरकारी कार्य में बाधा डालने और थानेदार की वर्दी फाड़ने के जुर्म में ढुलू महतो पर जीआर नंबर- 2023/13 मामला चल रहा था। इसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। 9 अक्टूबर को फैसला आना है। यदि उन्हें सजा होगी तो वह इस साल और अगली बार आने वाले चुनाव भी नहीं लड़...
धनबादः सरकारी कार्य में बाधा डालने और थानेदार की वर्दी फाड़ने के जुर्म में ढुलू महतो पर जीआर नंबर- 2023/13 मामला चल रहा था। इसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। 9 अक्टूबर को फैसला आना है। यदि उन्हें सजा होगी तो वह इस साल और अगली बार आने वाले चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। इसलिए उन्होंने पहले ही अपना बैकअप तैयार कर लिया है। उनका कहना है कि अगर उन्हें सजा हुई तो उनकी पत्नी चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंने वाले है। जिसे लेकर सभी पार्टीयां हरकत में आई हुई है विस चुनाव से पहले भाजपा के विधायक ढुलू महतो परेशानी में हैं। कानूनी पचड़ों में फंसने के कारण मानसिक परेशानी बढ़ गई है। वह अब 9 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। उस दिन धनबाद कोर्ट में महतो का एक तरह से राजनीतिक भविष्य भी तय हो जाएगा।
जिस मामले में महतो फंसे है उसमें कम से कम 3 साल की सजा का प्रावधान है। यदि उन्हें सजा होती है तब वह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे। विधायक को अपनी पत्नी के लिए भाजपा टिकट हासिल करने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी। क्योंकि उनके मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ अच्छे संबंध है।