Edited By Nitika,Updated: 02 Jan, 2020 12:46 PM
झारखंड के एक सैनिक की जम्मू कश्मीर में गिर जाने से मौत हो गई थी। सैनिक का पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। इस दुख को सैनिक की पत्नी झेल नहीं पाई।
रांचीः झारखंड के एक सैनिक की जम्मू कश्मीर में गिर जाने से मौत हो गई थी। सैनिक का पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। इस दुख को सैनिक की पत्नी झेल नहीं पाई। पति का शव पहुंचते ही पत्नी ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार, रांची के बहेरा टोली गांव निवासी बजरंग उरांव नाम का सैनिक जम्मू कश्मीर में फौज में कार्यरत थे। 30 दिसम्बर को बजरंग उरांव अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 जनवरी को सैनिक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा।
बता दें कि इस दुख को सैनिक की पत्नी मनीता उरांव सहन नहीं कर पाई। सैनिक का शव गांव में पहुंचते ही पत्नी ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।