Edited By prachi,Updated: 18 Sep, 2018 05:47 PM
झारखंड के गोड्डा जिले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का चरणामृत पीने के मामले में काफी विरोध हो रहा है। दुमका पहुंचने पर बीजेपी सांसद को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अरबी खातून के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने काले झंडे दिखाए...
दुमका: झारखंड के गोड्डा जिले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का चरणामृत पीने के मामले में काफी विरोध हो रहा है। दुमका पहुंचने पर बीजेपी सांसद को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अरबी खातून के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने काले झंडे दिखाए।
कांग्रेस महिला मोर्चा ने कहा इस घटना से निशिकांत दुबे का सामंतवादी होने का सबूत मिलता है। सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गोड्डा का मामला दो पुरूषों के बीच का है। महिलाओं का इसमें क्या काम। कांग्रेस को उन्होंने आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उनके अन्दर इसकी आग आज भी जल रही है।
दरअसल रविवार को सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा के कनभारा में एक पुल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पवन साह ने सांसद के पैर धोकर पानी पी लिया। इसकी फोटो को निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पर शेयर कर दिया। इसके बाद से ही वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।