Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 05:40 PM
झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए लिए आजमतदान संपन्न हो गया और सभी 80 विधायकों ने दोपहर 3 बजे तक ही अपने मतदान कर दिया लेकिन झारखंड विकास मोर्चा (झामुमो) के विधायक प्रकाश राम ने पार्टी का अनुशासन तोड़ते हुए अपना मतपत्र पार्टी के एजेंट को नहीं...
रांची: झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए लिए आजमतदान संपन्न हो गया और सभी 80 विधायकों ने दोपहर 3 बजे तक ही अपने मतदान कर दिया लेकिन झारखंड विकास मोर्चा (झामुमो) के विधायक प्रकाश राम ने पार्टी का अनुशासन तोड़ते हुए अपना मतपत्र पार्टी के एजेंट को नहीं दिखाया जिससे उनका मत अवैध हो जाने की आशंका है।
झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं राज्यसभा चुनावों के निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि राज्यसभा चुनावों में आज सभी 80 विधायकों ने मतदान किया और अब 5 बजे से मतगणना होगी जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। झारखंड विधानसभा में कुल 80 सदस्य हैं और चुनावों में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के 27 मतों की आवश्यकता होगी। विधानसभा में इस समय भाजपा के 43 एवं सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के चार विधायक हैं। इस प्रकार उनके राष्ट्रीय स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी समीर उरांव का राज्यसभा जाना लगभग तय है।
कांग्रेस की ओर से उद्योगपति एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को कांग्रेस के 7 विधायकों के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के 18 विधायकों का भी समर्थन हासिल है। लेकिन आज उसके एक विधायक प्रकाश राम ने नियमों के अनुसार अपना मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट बंधू तिर्की को नहीं दिखाया जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके मत को अवैध घोषित करने की मांग निर्वाचन अधिकारी से की है।