उपचुनाव का मतदान हुआ समाप्त, गोमिया में 62.61 और सिल्ली में 72 प्रतिशत कुल मतदान

Edited By prachi,Updated: 28 May, 2018 05:51 PM

voting continued between security

झारखंड में सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया चल रही है। गोमिया में 13 और सिल्ली में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।

रांचीः झारखंड में सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। गोमिया में 62.61 और सिल्ली में 72 प्रतिशत कुल मतदान हुआ है।  गोमिया में 13 और सिल्ली में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने बताया कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हेतु मतदान समाप्ति के समय तीन बजे तक 62.61 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। ख्यांग्ते ने बताया कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
PunjabKesari
गोमिया से भाजपा के उम्मीदवार माधवलाल सिंह ने मतदान किया। सुबह से ही लोगों में उपचुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गोमिया में भाजपा के माधव लाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो और झामुमो की बबीता देवी में मुकाबला है। इसी प्रकार सिल्ली उपचुनाव में आजसू के सुदेश महतो और झामुमो की सीमा देवी के बीच आमने-सामने का संघर्ष है। 
PunjabKesari
उपचुनाव के मद्देनजर तेनुघाट में कंट्रोल रूम बनाए गया है। डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, जोनल आईजी शम्भू ठाकुर व एसडीओ बेरमो प्रेमरंजन कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। अधिकारी लगातार बूथों पर नजर बनाए हुए हैं। रांची के डीसी-एसएसपी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहें हैं। इस दौरान जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो और उनके पति व पूर्व विधायक अमित महतो ने अपने गांव पोगड़ा में मतदान किया।
PunjabKesari
बता दें कि 31 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। वर्तमान में दोनों सीटें  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कब्जे में है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!