Valentine's Day: हिंदूवादी संगठन ने प्रेमी जोड़े को धर दबोचा, जबरन करवाई शादी

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Feb, 2020 02:28 PM

valentine s day hinduist organization arrested lover couple forced marriage

वेलेंटाइन डे पर सभी प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस मौके पर रांची जिले से एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े...

रांचीः वेलेंटाइन डे पर सभी प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस मौके पर रांची जिले से एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मोहराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क की है। वेलेंटाइन डे के इस मौके पर कई प्रेमी जोड़े पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पार्क में आ धमके और एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इस घटना को देखकर अन्य प्रेमी जोड़े मौके से भाग खड़े हुए। वहीं पकड़े गए प्रेमी जोड़े की हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जबरन प्रेमी के हाथों प्रेमिका की मांग भरवाई और उनकी शादी करवा दी। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संगठन के लोगों को हिरासत में लिया।

बता दें कि पुलिस ने दावा किया था कि वेलेंटाइन डे के दिन लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करवाए जाएंंगे लेकिन पुलिस ऐसा करने में असफल रही। पुलिस ने हुड़दंगियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पीड़ितों से पूछताछ कर संगठन के लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!