UNO की रिपोर्ट: गरीबी उन्मूलन में भारत ने की प्रगृति, देश के राज्यों में झारखंड सबसे आगे

Edited By Jagdev Singh,Updated: 13 Jul, 2019 12:49 PM

uno report india s progress poverty eradication jharkhand states country

वर्ष 2006 से 2016 के बीच दस साल के समय में भारत ने 10 विकासशील देशों के समूह में सबसे तेजी से गरीबी को कम किया है। इस दौरान देश के 27.1 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि भारत में भी गरीबों के विकास में सबसे तेज...

रांची: वर्ष 2006 से 2016 के बीच दस साल के समय में भारत ने 10 विकासशील देशों के समूह में सबसे तेजी से गरीबी को कम किया है। इस दौरान देश के 27.1 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए हैं। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह रही कि भारत में भी गरीबों के विकास में सबसे तेज रफ्तार झारखंड की रही है। यह दावा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में किया गया है।

झारखंड में पिछले कुछ सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के जीवन स्तर में काफी तेजी से सुधार हुआ। यह तीनों ही संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अध्ययन के मुख्य बिंदु थे। यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की मल्टीडायमेंशनल पाॅवर्टी इंडेक्स (एमपीआई) पर ताजा रिपोर्ट बताती है कि गरीबी कम करने में झारखंड के बाद अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और नगालैंड का नंबर आता है।

वहीं इस प्रगति के बावजूद अब भी भारत के 4 सबसे गरीब प्रदेशों में एक झारखंड है। चार सबसे गरीब राज्यों बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वर्तमान में भी 19.6 करोड़ गरीब लोग बसते हैं यानी भारत के कुल 36.4 करोड़ गरीब लोगों के आधे। इन राज्यों में भी बिहार सबसे गरीब है। बिहार के 38 में से 11 जिले ऐसे हैं जहां 10 में से 6 व्यक्ति गरीब हैं। रिपोर्ट में दुनिया के 101 देशों की स्टडी को शामिल किया गया।

2005-06 में झारखंड का एमपीआई 0.425 था जो 2015-16 में घटकर 0.205 रह गया। यानी 0.221 की कमी आई है। सिर्फ यही नहीं, गरीबों की कुल संख्या में इन दस सालों में 28.8% की गिरावट आई है। 2005-06 में राज्य में 74.7% गरीब थे और 2015-16 में ये आंकड़ा 45.8 % रह गया। इस दौरान 2005-06 में 79.8% आदिवासी गरीब थे। मगर 2015-16 में इसमें 29.8% की गिरावट आई। 10 वर्षों में गरीब की श्रेणी में आने वाले आदिवासी 50% रह गए। इसमें झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों का योगदान ज्यादा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!