केंद्रीय मंत्री का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जुमलों की बारिश से देश नहीं होगा विकसित

Edited By Nitika,Updated: 09 Aug, 2018 02:26 PM

union minister attacks on bjp government

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह गुरुवार को जमशेदपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

जमशेदपुरः कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह गुरुवार को जमशेदपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि यह बहुत पछतावे की बात है कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी टाटा रांची राजमार्ग नहीं बना है जबकि इसके लिए कांग्रेस के शासनकाल में ही राशि आवंटित की जा चुकी थी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और महिला सुरक्षा कानून सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

आरपीएन सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जुमलों की बारिश से देश विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल का मूल्य बढ़ाकर केंद्र सरकार 4 सालों में लोगों से करोड़ों रुपए लूट चुकी है। वहीं कांग्रेस के शासनकाल में बने महिला सुरक्षा कानून की भी केंद्र सरकार ने धज्जियां उड़ा दी हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!