रांची में अनियंत्रित मिनी ट्रक कुएं में गिरा, एक की मौत, 2 लापता

Edited By prachi,Updated: 25 May, 2019 02:37 PM

uncontrolled mini trucks well ranchi one killed 2 missing

झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के पास एक मिनी ट्रक कुंए में गिर गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के पास एक मिनी ट्रक कुंए में गिर गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है।

इस दौरान मृतक की पहचान पंकज झा, निवासी जमशेदपुर के रूप में की गई है। पंकज जमशेदपुर के आदित्यपुर के वार्ड नंबर-19 के रहने वाले थे। वे रांची से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी बीच दुर्घटना में उनकी जान चली गई। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।

गाड़ी में चालक सहित कुल 4 लोग मौजूद थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होने पर चालक दीपक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद चालक ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दुर्घटना के मृतक पंकज झा ही गाड़ी के मालिक भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!