Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 12:49 PM
झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बारात से लौट रही बैंड पार्टी को कुचल दिया। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बारात से लौट रही बैंड पार्टी को कुचल दिया। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह रामलीला मैदान के पास हुआ है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार चालक के हाथ से अनियंत्रित होकर कार एक बैंड पार्टी पर चढ़ गई। इससे बैंड के 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर हालत में तड़प रहा था। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। लोगों ने घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।