पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर बोले रघुवर दास- मैंने अपने पिता समान गुरु को खो दिया

Edited By prachi,Updated: 16 Aug, 2018 06:14 PM

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो  गया। इस खबर के चलते पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रघुवर दास ने लिखा कि आदरणीय...

रांचीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो  गया। इस खबर के चलते पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
PunjabKesari
रघुवर दास ने लिखा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहांत से मन बेहद विचलित है। आज मैंने अपने पिता समान गुरु को खो दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जनक अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से आज पूरा देेश शोक में डूब गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थाना करता हूं। अटल जी का सामाजिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। युगपुरुष, भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत्-शत् नमन।
PunjabKesari
बता दें कि करीब दो महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। गुरुवार की शाम पांच बजकर पांच मिनट पर वाजपेयी ने अपनी जीवन की अंतिम सांस ली।   

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!