Edited By Jagdev Singh,Updated: 22 Aug, 2019 06:38 PM
झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला देवघर जिले से सामने आया है। जहां ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में मां और दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पति...
देवघर: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला देवघर जिले से सामने आया है। जहां ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में मां और दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना मधुपुर- पथरोल मुख्य मार्ग पर पथरोल मोड़ के पास घटी। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
वहीं इस दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि साहेब राम हांसदा अपनी पत्नी चांदनी टुड्डू और दो बच्चियों शांति और सीमा के साथ मधुपुर से अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में पथरोल मोड़ के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में मां और दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साहेब राम को गंभीर हालत में पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में भारी गुस्सा देखा गया।