Edited By Nitika,Updated: 12 Dec, 2019 03:22 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान जारी है। इसी के चलते मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान जारी है। इसी के चलते मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
मुख्य सचिव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले वोट करें क्योंकि आज वोट से बढ़कर कोई दूसरा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट से बढ़कर कोई दूसरा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबका वोट सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।
बता दें कि तीसरे चरण की 17 सीटों में से 5 सीटें रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी सीटों पर दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो गया।