Edited By Nitika,Updated: 11 May, 2020 09:06 PM
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के वापस अपने राज्य में आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में झारखंड में भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा हजारों मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं।
रांचीः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के वापस अपने राज्य में आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में झारखंड में भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा हजारों मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं। वहीं आज चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी झारखंड के लिए रवाना हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, 1216 प्रवासी मजदूरों को लेकर मौहाली से झारखंड के लिए रवाना हुई। इससे पहले भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन तामिलनाडु और कर्नाटक में फंसे प्रवासियों को लेकर रांची पहुंच चुकी है।
बता दें कि मंगलवार को 15 रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में एक ट्रेन नई दिल्ली से रांची के लिए भी चलेगी। इसकी रिजर्वेशन आईआरसीटीसी की साइट पर जाकर ऑनलाइन करवाई जाएगी। इसके लिए एक घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचना पड़ेगा।