Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Apr, 2018 01:51 PM
झारखंड के धनबाद में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एसीबी(एंटी करप्शन ब्यूरो) धनबाद की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तेलीडीह निवासी शिवशंकर राय की शिकायत पर हुई।
धनबाद( नीरज कुमार): झारखंड के बोकारो में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एसीबी(एंटी करप्शन ब्यूरो) धनबाद की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तेलीडीह निवासी शिवशंकर राय की शिकायत पर हुई।
जानकारी के अनुसार, बोकारो के चास प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी शिवेंदु कुमार को एसीबी(एंटी करप्शन ब्यूरो) धनबाद की टीम ने 12 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी चास स्थित कुंवर सिंह कॉलोनी के आवास से हुई।
शिवेंदु कुमार राशन दुकान के लाइसेंस के नवीकरण के लिए घूस की मांग कर रहा था। शिकायतकर्त्ता ने धनबाद एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।