लोकसभा चुनाव: सरायकेला में सुबोधकांत सहाय ने PM मोदी को मदारी और CM रघुवर को बताया जमूरा

Edited By prachi,Updated: 19 Apr, 2019 02:06 PM

subhadakant sahay in saraikela told pm modi madari and cm raghubar jamura

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस के नेता और महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के कई गांवों का दौरा किया। वहीं सुबोधकांत सहाय ने अपने...

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस के नेता और महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के कई गांवों का दौरा किया। वहीं सुबोधकांत सहाय ने अपने प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा।

अपने चुनाव प्रचार अभियान में सुबोधकांत सहाय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदारी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमूरा बताया। उन्होंने कहा कि वहां से मदारी ढोल बजाता है और यहां जमूरा नाच दिखाता है। वहीं उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर शिक्षा के नाम पर लूट का आरोप लगाया है।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि करोड़ों रुपए का बजट शिक्षा के नाम पर पास किया जा रहा है। दूसरी तरफ राज्य सरकार स्कूलों को बंद कर जनता को शिक्षा से वंचित कर रही है। इस दौरान सुबोधकांत सहाय ने कुकड़ू, तिरुलडीह, आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!