Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 06:33 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेतला में पंचायतस्तरीय प्रमंडल कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्त्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आप ही भाजपा की ताकत हैं। आपके निस्वार्थ परिश्रम और सेवाभाव को हम नमन करते हैं। रघुवर दास ने कहा...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेतला में पंचायतस्तरीय प्रमंडल कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्त्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आप ही भाजपा की ताकत हैं। आपके निस्वार्थ परिश्रम और सेवाभाव को हम नमन करते हैं।
रघुवर दास ने कहा कि असली झारखण्ड गांव में बसता है। शहरों के विकास से राज्य विकसित नहीं हो सकता। गरीब-गांव को विकसित करना होगा, तभी झारखण्ड का विकास होगा। सरकार 2014 के घोषणा पत्र में जनता से किए वादे पूरे करने में जुटी है। भाजपा को अजेय बनाने के लिए हमें ईमानदारी से काम करना है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लूट खसोट में लगी है। उन्होंने कहा कांग्रेसी यह बताएं कि 60 साल में वह बिजली, सड़क क्यों नहीं दे पाए? आदरणीय प्रधानमंत्री जी गरीब किसानों के लिए काम करते हैं। यह हमारे लिए वोटबैंक नहीं हैं, इन्हें वोटबैंक तो कांग्रेस समझती थी। सब कहते थे भारत की आत्मा गांव में बसती है लेकिन किसी और सरकार ने गांव के विकास पर काम नहीं किया।
रघुवर दास ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तय समय में लक्ष्य पूरा करने का टारगेट दे रहे हैं। 2022 तक गरीबी को खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है, हम 2020 तक ही झारखण्ड को गरीबी से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है जिससे हर मुश्किल को आसान किया जा सकता है।