लोहरदगा में बोले रघुवर दास- झारखंड का जन-जन BJP और उसकी नीतियों में रखता है अटूट विश्वास

Edited By Nitika,Updated: 21 Nov, 2019 05:47 PM

statement of raghubar das

झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लातेहार के मनिका से चुनावी सभा का आगाज कर दिया है। इसके बाद उन्होंने लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे।

लोहरदगाः झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लातेहार के मनिका से चुनावी सभा का आगाज कर दिया है। इसके बाद उन्होंने लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड का जन-जन भाजपा और उसकी नीतियों में अटूट विश्वास रखता है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का जन-जन भाजपा और उसकी नीतियों में अटूट विश्वास रखता है। झारखंड में फिर एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 साल हम झारखंडवासी विकास से वंचित रहे। झारखंड की जनता की आकांक्षाओं, आशाओं से अनुरूप ही पिछले 5 साल में राज्य का विकास हुआ है। वहीं सीएम ने कहा कि समर्पित और मजबूत सरकार ने राज्य के विकास के लिए दिन-रात एक किए हैं। आजादी के इतने सालों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन गांव और गरीब की हालत खराब होती चली गई। झारखंड के गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे कि कब उनकी जिंदगी में विकास की किरणें आएंगी।
PunjabKesari
बता दें कि रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सरकार बनी और गरीबों की जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड ने हर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का कलंक मिटा, युवाओं को रोजगार मिला, महिलाओं को सम्मान और किसानों के घर समृद्धि लौटी है। आज झारखंड के 57 लाख परिवारों के पास 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!