5 लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन करवाया जा रहा भोजनः हेमंत सोरेन

Edited By Nitika,Updated: 07 Apr, 2020 01:21 PM

statement of hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन एवं पुलिस थानों में चल रहे 5 हजार भोजन केंद्रों के माध्यम से राज्य में 5 लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन भोजन करवाया जा रहा है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन एवं पुलिस थानों में चल रहे 5 हजार भोजन केंद्रों के माध्यम से राज्य में 5 लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन भोजन करवाया जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने 5 लाख लोगों को भोजन करवाए जाने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि थानों में जहां एक बार भोजन की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दीदी किचन दिन में 2 बार भोजन की व्यवस्था है। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का यह निश्चय है कि राज्य में रहने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इसी के चलते कई लोग भोजन से भी वंचित है, जिसे सरकार के द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!