Edited By Nitika,Updated: 30 Mar, 2020 11:16 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना महामारी से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना महामारी से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
सोरेन ने वेबकास्टिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला परिषद, मुखिया, वार्ड पार्षद समेत जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश, पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रही है। इस संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। यह बात अब झारखंड तक भी पहुंच रही है। इस महामारी से बचने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। हम झारखंड के लोग मजबूत इरादे वाले हैं। हमने जो ठाना है उसे पूरा भी किया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं, बस इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एकजुट होकर बुद्धिमत्ता और जागरूकता से महामारी को करारा जवाब देना है। सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस लड़ाई में राज्य की जनता को भी अपनी महती भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करते समय उचित दूरी बनाना बेहद आवश्यक है। इस बात का भी ध्यान रखना है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज किया जाए।