झारखंड: सिमडेगा में एक ही फंदे से लटकी मिली दो लड़कियों की लाशें, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Jagdev Singh,Updated: 11 Aug, 2019 12:27 PM

simdega dead bodies 2 girls found hanging same trap police investigation

झारखंड के सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरू आरानी में रविवार सुबह पेड़ से एक ही फंदे से लटकी दो लड़कियों की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना...

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरू आरानी में रविवार सुबह पेड़ से एक ही फंदे से लटकी दो लड़कियों की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना की सूचना के बाद एक छात्रा की मां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वे कुछ भी बताने में असमर्थ है। वहीं दूसरी लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लड़कियां साथ पढ़ाई करती थी। दोनों को कल शाम एक साथ देखा गया था। दोनों लड़कियों की पहचान श्रद्धा और नंदिनी के रूप में की गई है। इनमें से नंदिनी सिमडेगा जिले के बांसजोर और श्रद्धा ओड़िशा के बिरमित्रापुर की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं श्रद्धा की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ये जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी नंदिनी के साथ सिमडेगा आई है। उन्हें ये जानकारी थी कि उनकी बेटी ओड़िशा गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!